BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2025, 4:07 pm
BIG REPORT : नीमच के कलेक्टोरेट में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 82 आवेदकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए-82 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, अपर कलेक्‍टर लक्ष्‍मी गामड़, संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ. ममता खेडे, एसडीएम संजीव साहू, डिप्‍टी कलेक्‍टर किरण आंजना, चंद्रसिह धार्वे एवं रश्मि श्रीवास्‍तव सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में चीताखेडा के दिव्‍यांग अनिल दमामी ने उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्‍टर ने मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को निर्देश दिए, कि वे अनिल को पर्याप्‍त निःशुल्‍क उपचार सहायता उपलब्‍ध करवाए। लुहारिया जाट के भेरूलाल गुर्जर ने शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर कलेक्‍टर ने अतिक्रामक के विरूद्ध कार्यवाही कर, अवैध कब्‍जा हटवाने के निर्देश तहसीलदार सिंगोली को दिए।

जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव एवं एडीएम लक्ष्‍मी गामड ने भी आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में कनावटी के रामप्रसाद, अरनिया चंद्रावत के मोहन बंजारा, अमरपुरा के बगदीराम, जाट के अनिल सिह, पालसा के कंचनबाई,  धोकलखेडा के अंबालाल, विजयसिह, नीमच सिटी की दुलीबाई मीणा, आंत्री बुजुर्ग के मदनलाल, नीमच के सुनील कुमार चौहान, जीरन के शांतिलाल पाटीदार, लासुर की सागरबाई, सावनकुंड के गोविंद बंजारा, पिपल्‍याघोटा के मोहनलाल, बिहारंगज नीमच की आरती, बमोरी के शंकर पुरी, उगरान की कांताबाई, मोडी के हीरालाल गायरी, बिजलवास बामनियां के रामचंद्र रेगर, पिपल्‍याघोटा की ललिता, भोपालगंज के कारूलाल, धनेरिया रोड नीमच की निर्मला सोलंकी, बघाना के अयुब, अरनिया कुमार के रोहित मीणा आदि ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE