गरोठ। कोटडाबुजुर्ग से बोलिया मार्ग 6.78 लाख कि लागत से बनने वाले रोड पुरी तरह उखडने लगा है। रोड कि समय सीमा भी अधिक हो गई है। पांच साल बीत जाने के बाद भी अभी तक रोड नही बना है। लापरवाह ठेकेदार ने पुरे रोड पर घटिया मटेरियल का इस्तेमाल किया है। जो जगह जगह से उखडने लगा रोड पर दरारे पढने लगी है। ठेकेदार ने अभी तक रोड कि साईडे भी नही भरी है! ओर नही सही तरीके से नालिया बनाई है। जिन लोगो को काम करना भी नही आता ऐसे लोगो से काम करवाया गया है। इस लापरवाह ठेकेदार कि शिकयत ग्रामीणो ने कई बार कि है। लोकनिर्माण विभाग, विधायक, सांसद पर ठेकेदार पर कोई असर नही पढा है।
जब रोड पुरी तरह से गिट्टी निकलने लगी तो ठेकेदार ने कंपनी से केमिकल के ड्रम मंगवाकर रोड लीपापोती शुरु कर है। 5 किमी लंबा मार्ग पुरा भ्रष्टाचार कि भेंट चढ बेठा है! लोग जिसको शिकायक करते वो भी नही सुन रहै है। वही साथ मे नालियो का निर्माण भी घटिया मटेरियल से किया व सभी जगह नालिया टेडी मेडी बना दी है।
स्थानीय नेता व ग्राम पंचायत ने भी इस ओर ध्यान नही दिया है। रोड पर घटिया निर्माण हुआ इसका हर्जाना लोगो को भुगतना पढ रहा है। बोलिया से आने वाले साधन भवानीमंडी के लिए सीधे यही से गुजरते है।
लापरवाह ठेकेदार न विधायक, न सांसद, न लोकनिर्माण विभाग किसी कि नही सुनता बस अपनी मनमानी करता रहता है। जब घटिया निर्माण कि खबर मिडिया तक पहुची तो जब मिडिया के लोग मोके पर पहुचे विडियो फोटो किया तो ठेकेदार के लडके मिडिया के लोगो के साथ गाली गलोच व बत्तमिजी करने लगे