नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी कल दिनांक 19 फरवरी बुधवार को ऐडिशनल डीटीआर आरडीएसएस योजना के तहत कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से 11 केवी आनंद विहार फीडर से विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 19.02.2025 (बुधवार) को ऐड़िशनल डीटीआर आरडीएसएस योजना अंतर्गत कार्य होने के कारण 11 केवी आनंद विहार फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 11 से दोपहर 03 बजे तक बंद रहेगा। 11 केवी आनंद विहार फीडर बंद रहने से ग्वालटोली, पुलिस लाईन, स्कीम नं. 36 बी का कुछ एरीया आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। आवश्यकता के अनुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।