मंदसौर। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन द्वारा सुशासन भवन सभाकक्ष में 70 आवेदकों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों को जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास मंजूर करने, निजी भूमि पर अवैध अतिक्रमण, भूमि विवाद, बीमारी सहायता आदि विषयों के आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल एवं सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।