मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग द्वारा बताया गया कि मदिरा दुकानों के नवीनीकरण के संबंध में वर्ष 2025-26 के लिये 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि के लिये नवीनीकरण की प्रक्रिया जारी है। 25 एकल समूहों की 85 कम्पोजिट मदिरा दुकानों के नवीनीकरण के आवदेन 21 फरवरी 2025 को सायं 06.00 बजे तक कर सकते है। लॉटरी के माध्यम से निष्पादित होने वाली मदिरा दुकानों के एकल समूहो के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला आबकारी कार्यालय सुशासन भवन, नवीन कलेक्टोरेट कार्यालय मंदसौर से प्राप्त की जा सकती है।