BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 10:13 am
BIG NEWS : सीएम डॉ मोहन उमरिया और जबलपुर के दौरे पर, भोपाल के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल, बीएमएचआरसी में अब फोन से मिलेगा अपॉइंटमेंट, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव आज उमरिया और जबलपुर के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 2.30 बजे भोपाल से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 2.15 बजे हेलीकॉप्टर से उमरिया जिले के नौरोजाबाद के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री उमरिया में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4.25 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। जबलपुर जिले के ग्राम उमरिया में गौशाला के भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन शाम 5.25 बजे छठवीं बटालियन स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। शाम 5.35 बजे रांझी खेल परिसर का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री रांझी खेल परिसर से शाम 6.30 बजे विधायक अशोक रोहाणी के निवास पहुंचेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 6.50 बजे डुमना एयरपोर्ट से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।


भोपाल के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल
भोपाल में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक नारायण नगर एवं आसपास, सुबह 10 से 10.30 बजे तक कादम्बनी, रामेश्वरम, गुलाबी नगर, लैंड मार्क, अमृत होम्स एवं आसपास, सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक डेयरी स्टेट, बरखेड़ीखुर्द, शारदा विहार, केरवा गेस्ट हाउस, मेंडोरा, कृषि संस्थान, ओल्ड पीएचक्यू, यादवपुरा, बरखेड़ी, करुणाधाम एवं आसपास के इलाके और सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक वर्धमान ग्रीन सिटी, झील नगर, गीत बंगलो, भवानी कैम्पस में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।


बीएमएचआरसी में अब फोन से मिलेगा अपॉइंटमेंट
भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फोन के जरिए अपॉइंटमेंट लेने की नई सुविधा शुरू की है। अब मरीज 1800-233-2085 पर कॉल कर किसी भी विभाग के चिकित्सक से परामर्श के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। इस सुविधा का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और त्वरित मेडिकल सहायता प्रदान करना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE