BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 10:19 am
BIG REPORT : आज जबलपुर आएंगे सीएम मोहन यादव, हाईटेक गौशाला का करेंगे भूमिपूजन, प्रबुद्धजनों से केंद्रीय बजट पर करेंगे चर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के वार्ड नंबर 79 में 10 करोड़ की लागत से नगर निगम हाईटेक गौ-शाला का निर्माण कर रहा है। इसका भूमिपूजन करने के लिए आज मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर आएंगे। गौ-शाला करीब 53 एकड़ में आकार लेगी। इस गौ-शाला के बनने के बाद सड़क पर घूम रहे गोवंश को आश्रय मिलेगा।


भूमिपूजन के दौरान सीएम के साथ राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, कलेक्टर दीपक सक्सेना, नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव, महापौर जगत बहादुर अन्नू सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद रहेंगे।


गौ-शाला की क्षमता 10 हजार गौ-वंश की होगी। वर्तमान में यहां पर तीन हजार गौ-वंश पहले से ही मौजूद हैं। गौ-शाला का कुल रकबा 95 एकड़ का है। भविष्य में यहां पर बायो गैस और गौमूत्र प्लांट लगाने की भी योजना है। गौ-शाला का भूमिपूजन करने के लिए मुख्यमंत्री दोपहर दो बजे हेलिकॉप्टर से उमरिया गांव पहुंचेगें।


यहां पर एक विशाल मंच बनाया गया है। मंच पर नेताओं के अलावा साधु-संत भी बैठेंगे। उमरिया के कार्यक्रम के बाद सीएम मोहन यादव हेलिकॉप्टर से गोकलपुर पहुंचेंगे, जहां वो रांझी में बने खेल परिसर का लोकार्पण करेंगे।


केंद्रीय बजट पर परिचर्चा पर होगें शामिल
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गोकलपुर से सड़क के रास्ते शहीद स्मारक जाएंगे। जहां पर केंद्रीय बजट पर प्रबुद्धजनों के साथ परिचर्चा में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE