BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 10:43 am
NEWS : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने किया चित्तौड़गढ़ दुर्ग का अवलोकन, दुर्ग की विरासत को देखकर हुए अभिभूत, गौरवशाली इतिहास की प्राप्त की जानकारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा अपने एक दिवसीय प्रवास के तहत आज 18 फरवरी को चित्तौड़गढ़ पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग का अवलोकन किया और इसके गौरवशाली इतिहास की जानकारी प्राप्त की।
दुर्ग भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने व्यू प्वाइंट, राणा कुम्भा महल, विजय स्तंभ, समीदेश्वर मंदिर, कालिका माता मंदिर, सूरज पोल दरवाजा सहित अन्य प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने चित्तौड़गढ़ दुर्ग की स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह दुर्ग वीरता, त्याग और संस्कृति का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से दुर्ग के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों की जानकारी ली। स्थानीय गाइड सुधीर कुमार ने मुख्यमंत्री को दुर्ग का भ्रमण कराया एवं दुर्ग के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त ज़िला कलक्टर प्रभा गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके पश्चात वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उदयपुर के लिए प्रस्थान कर गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE