BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 11:11 am
KHABAR : विकास नगर में नपा की रिक्त पड़ी करोड़ों की भूमि पर भूमाफियाओं की नजर, कब्जाने का हो रहा काम, पार्षद पोरवाल ने आवेदन देकर उठाई आवाज, प्रस्तावित भूमि पर बाउंड्रीवॉल निर्माण की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अपने वार्ड के साथ नगर की समस्याओं के प्रति गंभीर शहर की सक्रिय पार्षदों में से एक वार्ड नं. 07 को नेतृत्व कर रही सुमित्रा मुकेश पोरवाल अपने क्षेत्र की समस्याओं के प्रति, विकास के प्रति गंभीर है।
बीते दो दिन पूर्व नगर पालिका परिषद नीमच की महत्वपूर्ण बैठक में वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल ने अपने क्षेत्र इन्दिरा नगर सहित शहर की समस्याओं को लेकर प्रमुखता से अपनी बात रखी। पोरवाल ने बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के समक्ष 14/4  विकास नगर नीमच में श्री झूलेलाल मंदिर व दुर्गा वाटिका के पास  नगरपालिका की रिक्त पड़ी करोड़ों रुपए की संपत्ति (भूमि) पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जे की नीयत से पर कब्जा किया जा रहा है।
उस भूमि को भूमाफियाओं से बचाने हेतु पोरवाल ने नपाध्यक्ष व सीएमओं के समक्ष आवेदन देकर अतिशीघ्र वहां बाउंड्रीवॉल निर्माण हो सके इसके लिए आवेदन देकर बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा उस भूमि के लिये एक वर्ष पूर्व ही टेंडर आमंत्रित कर वर्क आर्डर दिया गया लेकिन आज दिनांक तक बाउंड्रीवॉल निर्माण नहीं होने से शासकीय भूमि को कब्जाने का काम हो रहा है जिससे क्षेत्र के रहवासियों में व जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। 
पोरवाल ने कहा कि वहां तत्काल बाउंड्रीबाल निर्माण कर करोड़ों रुपए की जमीन मुक्त कराई जाए एवं  यदि उस भूमि को विक्रय भी कराई जाएगी तो भी किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी और उससे करोड़ों की आमदनी नगर पालिका को होगी ।
ज्ञात रहे कि पूर्व में पोरवाल समाज समिति नीमच के लिए यह भूमि प्रस्तावित है। लगभग 8800 स्क्वायर फीट भूमि भोपाल वल्लभ भवन में स्वीकृति की प्रतीक्षा में है। जब स्वीकृत होगी तब उसका विक्रय विलेख कराया जाएगा। पोरवाल ने बताया कि विकास नगर 14/4 की उक्त भूमि करोड़ों रुपए की है अगर वह भूमाफियाओं के पास चली गई तो वहां भूमाफिया इस पर कब्जा कर लेंगे। तत्काल नगर पालिका अपने अधिपत्य में लेकर भूमि को सुरक्षित करे। जिससे नगर पालिका को करोड़ों रुपए की आमदनी भी होगी और जिससे कि शहर में चहंमुखी विकास होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE