BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 11:35 am
KHABAR : पिता के नाम पर रखा गांव का नाम, बिना सहमति सरपंच, सचिव और पटवारी ने बदला, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत, पढे़ खबर 

Share On:-

भिंड। देश-प्रदेश में गुलामी के निशान मिटाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। लेकिन मध्य प्रदेश के भिंड में यह काम सरपंच, सचिव और पटवारी ने अपने हाथ में ले लिया है। यही कारण है कि अब उन्होंने बिना किसी की सहमति के ही गांव का नाम बदल डाला। मामले का खुलासा तब हुआ जब, ग्रामीणों ने जनसुनवाई में आदेवन दिया।


क्या है मामला
दरअसल, 400 सालों की अंग्रेजों और मुस्लिम शासकों की गुलामी के दौरान बदले गए स्थान के नामों को अब केंद्र और राज्य की सरकारें गुलामी के चिन्ह मिटा रही है। वहीं बदलाव के इस दौर में कुछ लोग निजी लाभ भी लेने का प्रयास कर रहे। अपने पुरखों का नाम रखकर गांव के पुराने नाम को मिटाने में लगे हुए है। मामला भिंड कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान सामने आया है। जहां भिंड विधानसभा की नुनंहाटा ग्राम पंचायत के ‘बुढनदिया का पूरा’ को बदलकर ‘महादेव का पूरासी’ कर दिया गया है।


ग्रामीणों का आरोप है कि, नाम बदलने की साजिश गांव के ही रहने बाले रामबतार सिंह ने सेक्रेटरी सरपंच और पटवारी की मिली भगत कर अपने स्वर्गीय पिता महादेव सिंह के नाम पर करवा लिया है। गांव का नाम बदलने के दौरान किसी भी ग्रामीण से सहमति नहीं ली गई है। अब ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह अपने राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड सहित सारे शासकीय डॉक्यूमेंट में गांव का नाम बदलवाना पड़ेगा।


लिहाजा एक दर्जन से अधिक ग्रामीण आज एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिला प्रशासन को जनसुनवाई के माध्यम से गांव का पुराना ही नाम “बुढनदिया” रखा रहने को लेकर आवेदन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कलेक्टर ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE