BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 12:03 pm
BIG NEWS : मालवा का रतलाम और काली अंधेरी रात, जब धानमंडी क्षेत्र में नीमच के सोहन ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो उड़े खाकी के होश, फिर जैसे ही खंगाले सीसीटीवी फुटेज, कैलाश और विजय हुए फरार, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। धानमंडी स्थित पवन किराना दुकान में 28-29 जनवरी की रात शटर उचकाकर की गई 5 लाख रुपए की नकदी चोरी हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार को चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सोहनलाल (22) पिता हालुराम गुर्जर, नीमच के थाना रतनगढ़ अंतर्गत समेलिया गांव का रहने वाला है। उसके दो साथी कैलाश कुमावत (जिला पाली, राजस्थान) और विजय अब भी फरार हैं।

28-29 की दरमियानी रात हुई वारदात- 
एसपी अमित कुमार ने बताया कि माणक चौक थाना क्षेत्र के धानमंडी में स्थित पवन किराना पर 28-29 जनवरी की रात चोरी की वारदात हुई थी। चोर दुकान के शटर को उचकाकर गल्ले में रखे लगभग 5 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए थे। चोरी का पता अगले दिन सुबह चला, जब दुकान मालिक विशाल चौथयानी दुकान पर पहुंचे। दुकान मालिक उस समय रतलाम से बाहर थे, इसलिए उनका छोटा भाई दुकान संभाल रहा था।

खाकी ने खंगाले सीसीटीवी, फिर ऐसे हुआ खुलासा-
पुलिस ने घटना की जांच में सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना का सहारा लिया। इसके बाद आरोपी सोहनलाल को पकड़ लिया गया। पूछताछ में सोहनलाल ने अपने साथियों कैलाश कुमावत और विजय के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूला। चोरी की रात यह तीनों आरोपी लोडिंग वाहन (छोटा हाथी) क्रमांक एमपी 44 जेडी 6294 से आए थे। पुलिस ने उनके पास से लोडिंग वाहन और 20 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। शेष चोरी की रकम कहां खर्च की गई, इसकी पूछताछ जारी है। पहचान से बचने के लिए चोर दुकान में लगे कैमरों का डीवीआर भी निकाल कर अपने साथ ले गए थे। हालांकि, पुलिस ने शहर के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान की और उन्हें ट्रेस करने में सफलता हासिल की।

प्रदेश के दो राज्यों में सक्रिय है गैंग-
माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव के अनुसार यह चोरी की गैंग मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में सक्रिय है। आरोपियों के खिलाफ अन्य मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। वारदात में शामिल कैलाश कुमावत और विजय अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE