भोपाल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बुधवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं सीएम ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संबंध में भी अवगत कराया।
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मध्य प्रदेश के भोपाल पहुंचे। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन आगमन पर सीएम डॉ मोहन यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन ने हरियाणा के गवर्नर को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिवादन किया।
इस दौरान सीएम डॉ मोहन ने राज्यपाल दत्तात्रेय को प्रदेश में जारी विकास गतिविधियों और जनकल्याण कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके साथ ही प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित इन्वेस्टर समिट और 24- 25 फरवरी को होने जा रही ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के संबंध में भी अवगत कराया।