देवास। जिला स्तरीय स्टैडिंग कमेटी की बैठक दिनांक 20 फरवरी को सायं 04 बजे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा पंचायतों में रिक्त सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य की ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची अर्हत्ता दिनांक 01 जनवरी 2025 की स्थिति में पुनरीक्षित किए जाने के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत नवीन मतदाताओं के पंजीयन, दावा-आपत्ति आवेदन पत्र एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा के लिए स्टैंडिंग कमेटी आयोजित की गई है। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उपस्थिति का आग्रह किया है।