BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 1:39 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में खाकी का बड़ा एक्शन, अधिकारियों ने टीम बनाकर आधी रात में की विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई, कई फरार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस ने दिनांक 18-19 की दरमियानी रात में कॉम्बिंग गश्त के दौरान 118 वारंट तामील, मादक पदार्थ तस्करी के 02 प्रकरण में कार्यवाही कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मायनर एक्ट के अंतर्गत सट्टा, शस्त्र एवं आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 27 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे 17 आरोपियों को पकड़ा है। वहीं 05 अन्य फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक जिला नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशानुसार नवल सिंह सिसोदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच के मार्गदर्शन में दिनांक 18-19 की दरमियानी रात्रि में जिला नीमच के समस्त थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त का आयोजन किया गया है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारी / चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल द्वारा सम्पूर्ण जिले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी, मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही, निगरानी / गुण्डा बदमाशों की चैकिंग, होटल/लॉज / ढाबा चैकिंग, लघु अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही, गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों के आदतन आरोपियों की चैकिंग, जिला बदर चल रहे आरोपियों की चैकिंग हेतु सम्पूर्ण जिले में कॉम्बिंग गश्त का आयोजन किया गया

कार्यवाही का विवरण- 
1. कॉम्बिंग गश्त के दौरान 11 स्थानों पर संयुक्त चैकिंग की कार्यवाही की गई, जिसमें चैकिंग के दौरान 374 वाहन चौक किए जाकर 74 वाहनों के चालान काटे जाकर 38,600 रूपये का समन शुल्क वसुल किया गया । 
2. कुल 118 वारंट तामील कराये गये जिसमें से 52 स्थाई, 05-फरारी एवं 61-गिरफ्तारी वारंट शामिल है, उक्त स्थाई वारंटी काफी समय से फरार चल रहे थे। 
3. वारंट तामीली में शरीर संबंधी अपराधों के 55, संपत्ती संबंधी अपराधों के 15 एवं मादक पदार्थ तस्करी के-04 वारंट तामील कराये। 
4. कुल 128 निगरानी बदमाश / गुण्डा की चैकिंग रात्रि में की गई। 
5. अवैधानिक गतिविधियों को रोकने के लिये 81 होटल, लॉज, ढाबा चेक किये गये। 
6. आबकारी अधिनियम के तहत कुल 18 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुये अवैध शराब जप्त की गई। 
7. सट्टा अधिनियम के अंतर्गत 07 प्रकरणों में कार्यवाही की जाकर 4000 रूपये जप्त किये गये। 
8. महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनडीएसओ पोर्टल से प्राप्त सूची अनुसार एसे आदतन आरोपी जिनके 02 या 02 से अधिक महिला संबंधी अपराध है, उन्हें चिन्हित कर चैकिंग की कार्यवाही की गई तथा आदतन अपराधियों के डोजियर तैयार किए गए। 
9. मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 01 प्रकरण में 90 किलोग्राम डोडाचूरा मय महिन्द्रा ट्रेक्टर के जप्त करते हुए 01 मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया तथा 01 प्रकरण में ड्रग पेडलर के विरूद्ध कार्यवाही की गई। 
10. जिले में 20 अनावेदकों के विरूद्ध प्रतिबंधात्क कार्यवाही की गई। 
11. गंभीर अपराधों एवं धारा 193(9) बीएनएसएस के तहत विवेचना में लंबित अपराधों के कुल 17 आरोपियों को गिर. किया गया। 
12. ऑपरेशन मुस्कान के तहत् 01 नाबालिक को दस्तयाब किया गया। 
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा बताया की नीमच पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE