BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 2:02 pm
BIG NEWS : मुंह काला करने वाले को 100 रुपये का इनाम, धीरेंद्र शास्त्री को उचक्का बताने पर भड़का हिंदू संगठन, कांग्रेस नेता को दी ये चेतावनी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को उचक्का बताने वाले बयान पर हिंदू संगठन भड़क उठा। संस्कृति बचाओ मंच ने सोच समझकर टिप्पणी करने की बात कही है। वहीं बयान देने वाले कांग्रेस नेता का मुंह काला करने वाले को 100 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।


हिंदू संगठन ने कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक का मुहं काला करने पर इनाम घोषित किया है। संस्कृति बचाओ मंच के संयोजक चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री सनातनियों के पथवाहक हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदू धर्म गुरु के बारे में सोच समझकर टिप्पणी करें। वहीं मुकेश नायक का मुंह काला करने वाले को 100 का इनाम देने की बात भी कही है।


आपको बता दें कि मंगलवार 18 फरवरी को कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक के बिगड़े बोल सामने आए थे। उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को उचक्का बताया था। मुकेश ने कहा था कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर कहते हैं कि भगवान राम के पांच बाप थे, धीरेंद्र को कथा करने का ज्ञान नहीं है। कथा करना भी नहीं आती, वे कथा में गाने गाते रहते हैं। वहीं मुकेश नायक का मानना है कि भारत हिंदू राष्ट्र है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि जब धर्म के आधार पर पाकिस्तान अलग देश बन गया तो स्वतरू ही भारत हिंदू राष्ट्र हो गया था। फिर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कौन सा दूसरा हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE