BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 2:37 pm
BIG REPORT : शराब दुकानों के लाइसेंस रिन्यूअल की प्रोसेस शुरू, सिर्फ 52 जिलों के लिए होगी, मऊगंज, पांढुर्णा, मैहर जिलों में अलग से रिन्यूअल नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। आबकारी विभाग ने एक अप्रेल से जारी होने वाली नई आबकारी नीति के आधार पर शराब दुकानों के लाइसेंस रिन्यूअल की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिन्युअल और टेंडर की प्रोसेस प्रदेश के 52 जिलों में ही होगी। मऊगंज, पांढुर्णा और मैहर के नए जिले बनने के बाद भी इन जिलों में अलग से रिन्यूअल का काम नहीं कराया जाएगा। यहां की शराब दुकानें रीवा, छिंदवाड़ा और सतना की जिला समितियों द्वारा नीलाम कराई जाएंगी। मऊगंज, पांढुर्णा और मैहर के कलेक्टर इन समितियों में शामिल रहेंगे।


आबकारी नीति में प्रावधान किया गया है कि प्रदेश में शराब की सभी दुकानें कंपोजिट शॉप होंगी। यहां देसी व विदेशी दोनों ही तरह की शराब उपलब्ध रहेगी। सभी शराब दुकानों पर देश के बाहर से आयात की गई शराब बीआईओ (बॉटल्ड इन ओरिजिन) की बिक्री भी की जा सकेगी। इन शराब दुकानों पर वाइन और हेरिटेज शराब की बिक्री की भी अनुमति दी जाएगी। हालांकि पिछले सालों की तरह अहाता खोलने पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही शराब दुकान के परिसर में शराब पीने की अनुमति नहीं रहेगी। इनमें फलों के रस से बनाई जाने वाली वाइन के आउटलेट और एयरपोर्ट काउंटर शामिल नहीं होंगे।


ई टेंडर और ई टेंडर कम आक्शन के माध्यम से शराब दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया होगा। वार्षिक लाइसेंस फीस की शेष राशि प्रक्रिया पूरी होने की तारीख से तीन दिन के भीतर या 31 मार्च 2025 जो भी पहले हो, इस अवधि तक ई आबकारी पोर्टल पर ऑनलाइन जमा करानी होगी। तय समय पर फीस जमा न होने पर आवेदक की धरोहर राशि जब्त कर ली जाएगी। ऐसे डिफाल्टर आवेदक को ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा और प्रदेश में किसी भी शराब दुकान के लिए आने वाले समय में ठेके की प्रक्रिया में शामिल होने की परमिशन नहीं होगी। ऐसी शराब दुकानों के लिए एकल समूह द्वारा टेंडर प्रोसेस फिर से कराई जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE