BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 3:46 pm
KHABAR : सिस्टम की मार, ग्रामीण बेहाल, गांव का नाम बदलने से शासकीय योजना से वंचित हुए लोग, इधर पंजीयन के लिए भटक रहा किसान, पढे़ खबर 

Share On:-

बैतूल। ऑफलाइन और ऑनलाइन के चक्कर में एक गांव में रहने वाले करीब 450 ग्रामीणों को दुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. ऑफलाइन रिकार्ड में दर्ज मुलताई का चन्दोरा कला 2 गांव ऑनलाइन रिकार्ड में सिरसा वाड़ी कर दिया गया. अब समस्या यह है कि ग्रामीणों के आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड में पुराने गांव का नाम दर्ज होने से पोर्टल पर न किसानों का पंजीयन हो पा रहा है और न ही शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा।


सबसे ज्यादा दिक्कत वे स्कूली बच्चे झेल रहे हैं, जिन्हें सरकारी स्कूल से छात्रवृत्ति और साइकल मिलती है. ग्रामीणों ने कलेक्टर से गांव का नाम यथावत रखने की मांग की है. समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव चन्दोरा कला 2 ग्राम पंचायत सिरसावाड़ी के अंतर्गत आता है। ऑफलाइन रिकार्ड के मुताबिक, बनाए गए दस्तावेजों में उनका पता भी चन्दोरा कला 2 उल्लेखित किया गया है. लेकिन ऑनलाइन रिकार्ड में चन्दोरा कला 2 की जगह सिर्फ ग्राम पंचायत सिरसा वाड़ी का ही उल्लेख किया गया है।


गांव का नाम बदलने से चन्दोरा कला 2 में रहने वाले लगभग 89 परिवारों के 450 लोगों के दस्तावेज पोर्टलों पर फेल दिखाए जा रहे हैं. किसानों को फसल बीमा, पंजीयन, और अन्य योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो गया है. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को न ही छात्रवृत्ति मिल रही न ही साइकिलें. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक ने गांव का नाम यथावत रखे जाने की अनुशंसा कर दी है। कलेक्टर ने बताया कि जो भी त्रुटि हुई है उसमें सुधार किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE