BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 4:23 pm
BIG NEWS : शिवराज सिंह के पौधारोपण संकल्प के 4 साल पूरे, 20 राज्यों में लगा चुके हैं साढ़े चार हजार से अधिक पौधे, कल छतरपुर में जल सखियों के साथ करेंगे वृक्षारोपण, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प के आज 4 वर्ष पूरे गए। इस अवसर पर शिवराज सिंह कल जल सखियों के साथ वृक्षारोपण करेंगे। इन चार सालों में शिवराज सिंह अब तक लगभग 4 हजार 500 से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं। उनके इस संकल्प में देश की राष्ट्रपति, विभिन्न देशों के राजदूत, राज्यों के सीएम समेत कई दिग्गज शामिल हो चुके हैं।


केंद्रीय कृषि मंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प का चार साल पूरा हो गया है। इस अवसर पर कल वे जल सखियों के साथ वृक्षारोपण करेंगे। शिवराज सिंह छतरपुर के जटाशंकर में 20 फरवरी को जल सखियों के साथ पौधारोपण करेंगे। आपको बता दें कि जल सखिया ग्रामीण क्षेत्रों में पानी बचाने की जागरूकता और ग्राम पंचायत क्षेत्रों में पोखर, तालाब, पानी की टंकियों की देखरेख व सप्लाई का काम करती हैं।


गौरतलब है कि 19 फरवरी 2021, को शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के अमरकंटक में प्रतिदिन पौधारोपण का संकल्प लिया था। अमरकंटक में पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ उन्होंने पहला पौधा रोपा था। मां नर्मदा के तट पर हर दिन एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया था। तब से लेकर अब तक करीब 4 हजार 500 से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं।


शिवराज सिंह देश के 20 से अधिक राज्यों में पौधे लगा चुके हैं। शिवराज चौहान के प्रतिदिन पौधारोपण संकल्प में देश की राष्ट्रपति सहित, विभिन्न देशों के राजदूत, राज्यों के मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद्, कलाकार सहित अनेक गणमान्य जन शामिल हो चुके है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE