BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 4:37 pm
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन खजुराहो में करेंगे पांच लोकांचल के घरों का लोकार्पण, मालवा, निमाड़, बघेलखंड, बुंदेलखंड और चंबल की सांस्कृतिक धरोहरें होंगी प्रदर्शित, पढे़ खबर  

Share On:-

खजुराहो। मध्यप्रदेश  शासन संस्कृति विभाग द्वारा ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला एवं राज्य संग्रहालय खजुराहो में गुरुवार को दूसरे चरण में प्रदेश के लोकांचलों के पांचों सांस्कृति जनपद जिनमें मालवा, निमाड़, बघेलखण्ड, बुन्देलखण्ड एवं चम्बल के प्रतिनिधिक आवास का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया जायेगा, जहां जनपदों के आवासों में प्राचीन समय में दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को भी प्रदर्शित किया गया है। 


पांचों जनपदों के देवलोक स्थानों का भी लोकार्पण होगा 
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जनपदों में प्रत्येक जनपद के देवलोक क्रमशः मालवा के तेजाजी, निमाड़ के भीलट देव, बघेलखण्ड के बसामन मामा, बुन्देलखण्ड के हरदौल एवं चम्बल के कारसदेव का भी निर्माण कराया गया है, यही नहीं संग्रहालय द्वारा  प्रदेश  के प्रत्येक जनपदों के रहन-सहन, वेशभूशा को भी प्रदर्शित किया गया है।


शास्त्रीय नृत्यों की मेराथन रिले से गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड का बनेगा इतिहास
शास्त्रीय नृत्य की मैराथन में आज से प्रदेश के सभी जनपदों से 150 नवादत प्रिशिक्षु नृतक 19 फ़रवरी से 20 फ़रवरी शाम तक निरंतर नृत्य करके विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। अभी तक बीते सालों में संस्कृति विभाग द्वारा 5 रिकॉर्ड बनाये गए हैं, वहीं अब मेराथन रिले से एक और विश्व रिकॉर्ड बनाया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE