BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 4:55 pm
KHABAR : शबरी जयंती महोत्सव पर 5 दिवसीय सत्संग शुरू, बुरहानपुर के झिरपांजरिया में 400 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। धूलकोट क्षेत्र के ग्राम झिरपांजरिया में पहली बार शबरी जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 19 से 23 फरवरी तक पांच दिवसीय श्री गीता रामायण सत्संग का आयोजन किया गया है।


सत्संग में पाल आश्रम के बापूजी के नाम से प्रसिद्ध संत गोपाल चौतन्य महाराज प्रवचन दे रहे हैं। वे लक्ष्मण चौतन्य महाराज के शिष्य हैं। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को भव्य शोभायात्रा और कलश यात्रा से हुई।


कमलखेड़ा से ग्राम बोरी होते हुए झिरपांजरिया तक बाइक रैली निकाली गई। साथ ही ग्राम बोरी से झिरपांजरिया तक लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तक कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में करीब 400 आदिवासी महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश रखकर नंगे पैर चलीं।


धार्मिक गीतों के साथ सभी श्रद्धालु सत्संग स्थल पर पहुंचे। इस आयोजन में ढाई हजार से अधिक आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में 23 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक प्रवचन होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE