नीमच। मालवा की वैष्णो देवी महामाया भादवा माता क्या आठवीं कक्षा के स्कूली बच्चों एवं स्थानांतरित हुई शिक्षिकाओं का विदाई समारोह बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाला से स्थानांतरित होने वाली शिक्षिकाओं में पूजा गहलोत, प्रियासिंह सेमुअल एवं वंदना मेहता के साथ ही कक्षा 8 वी के छात्रों का विदाई समारोह मुख्य अतिथि के रूप मे जैन मेडम एपीसी जिला शिक्षा केन्द् नीमच की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ। जैन, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश रेगर एवं सभी स्थानांतरित शिक्षकों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण करके किया गया। तत्पश्चात् श्री मती जैन द्वारा विद्यालय के छात्र चित्रांश पिता भागीरथ कक्षा -7वी को गणित विषय मे ओलंपियाड की परीक्षा में जिले से प्रथम व राज्य में 123 वे स्थान पर आने पर बधाई दी एवं 500 से पुरस्कृत किया गया। जिसके लिए शाला परिवार द्वारा जैन मेडम का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। अंत में सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।