नीमच। श्री भाग्येश्वर मंदिर के नेतृत्व में पहली बार सिंधी समाज के वरिष्ठ नागरिकों को महान तीर्थ उज्जैन के महाकाल लोक के दर्शन कराए जाएंगे मंदिर के सोनू आहूजा ने बताया कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों को बागेश्वर मंदिर से गुरुवार दिनांक 20/2 को सुबह 6 बजे दो बसों के द्वारा उज्जैन रवाना किया जाएगा रवाना करने से पूर्व मंदिर के अध्यक्ष गुरमुखदास दादवानी सचिव मनोहर मोटवानी के साथ मंदिर पदाधिकारियों के नेतृत्व में फूल माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा तथा वरिष्ठ महिलाओं का स्वागत मंदिर की महिला समिति की अध्यक्ष स्नेहा तलरेजा उपाध्यक्ष पिंकी तलरेजा सचिव हीना बदलानी की टीम द्वारा किया जाएगा तत्पश्चात चाय स्वल्पाहार के साथ बस नीमच से रवाना होगी जिसमें भजनों ओर सत्संग का आयोजन सुरेश आहूजा और दिलीप लालवानी द्वार किया जाएगा जिसका मंदसौर मै भारती सिंधु सभा व प्रयास सेवा समिति द्वारा स्वागत व स्वल्पाहार कराया जाएगा जिसके बाद उज्जैन दिन के भोजन के बाद महाकाल लोक के दर्शन कराए जाएंगे जिसका सुचारू रूप से दर्शन के प्रबंध भारतीय सिंधु सभा की उज्जैन शाखा द्वारा किया जाएगा जिसके बाद शाम 6 बजे उज्जैन से पुनः समाज के तीर्थयात्रियों की वापसी होगी व रात्री भोजन जावरा मै होगा तथा रात्रि 11 बजे बसे पुनः नीमच पहुंचेगी समाज के वरिष्ठ तीर्थयात्रियों को नीमच के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा भगवा झंडी दिखाकर रवाना करेंगे व समाज के अन्य सामाजिक संगठन भी तीर्थयात्रियों का स्वागत करेंगे।