BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 5:28 pm
BIG REPORT : धीरेंद्र शास्त्री पर गरमाई सियासत, उचक्का कहने पर भाजपा के निशाने पर कांग्रेस, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर बोली- सनातन का अपमान करना इनका एजेंडा, पढे़ खबर  

Share On:-

इंदौर। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कांग्रेस नेता मुकेश नायक द्वारा ‘उचक्का’ कहे जाने पर बीजेपी ने कड़ा विरोध जताया है। बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने इस बयान को सनातन धर्म का अपमान बताया और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।


उषा ठाकुर का बयान
पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह कांग्रेस की असली सोच है। सनातन धर्म का अपमान करना ही इनका एजेंडा है। उन्होंने आगे कहा कि वामपंथी षड्यंत्रकारी और सनातन विरोधियों को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।


गोलू शुक्ला का बयान
वहीं बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि मुकेश नायक का बयान उनकी छोटी मानसिकता को दर्शाता है। यह सिर्फ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नहीं, बल्कि पूरे सनातन धर्म का अपमान है। मुकेश नायक को अपने शब्दों पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मर्यादा में रहकर बात करें, ‘उचक्का’ क्या होता है ये आने वाले वक्त में हम बताएंगे। 


बीजेपी ने जताई नाराजगी
बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस के इस बयान को सनातन धर्म पर सीधा हमला करार दिया और कहा कि जनता इसका जवाब देगी। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है और कांग्रेस पर लगातार हमले हो रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE