BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 5:30 pm
BIG REPORT : वेयर हाउस का ब्रांच मैनेजर 50000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, गेहूं शॉर्ट होने पर मांगे थे 92 हजार रुपए, सहयोगी को भी बनाया आरोपी, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस ने तिलसानी स्थित वेयर हाउस ब्रांच मैनेजर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त ने ब्रांच मैनेजर के एक साथी को भी सहआरोपी बनाया है, जिसने रिश्वत के रुपए लेकर अपने पास रख लिए थे।


लोकायुक्त की गिरफ्त में आए ब्रांच मैनेजर का नाम प्रदीप पटले है। उसने वेयर हाउस संचालक से गेहूं शॉर्ट होने के चलते 92,000 रिश्वत की मांगी थी। आज जब प्रदीप रिश्वत की पहली किश्त के 50,000 ले रहा था, इसी दौरान लोकायुक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेश बिसेन को भी सहआरोपी बनाया है।


वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन में पदस्थ प्रदीप पटले ने रांझी निवासी गुरु नानक वेयरहाउस के संचालक दमनीत सिंह भसीन से रिश्वत मांगी थी। भसीन के वेयर हाउस में 100 क्विंटल गेहूं शॉर्ट मिले थे। ब्रांच मैनेजर ने भसीन को धमकाया था कि शॉर्ट गेहूं की पूर्ति नहीं करने पर उनके वेयर हाउस को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। परेशान होकर आखिरकार वेयर हाउस संचालक 92 हजार रुपए की रिश्वत देने के लिए तैयार हो गया था।


रिश्वत की मांग से परेशान होकर भसीन ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी संजय साहू से शिकायत की थी। इसका सत्यापन करने के बाद बुधवार दोपहर लोकायुक्त ने पड़वार स्थित वेयर हाउस से रिश्वत लेते हुए दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वेयर हाउस संचालक कहना है कि बीते 2 माह से लगातार उसे परेशान किया जा रहा था।


लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े ने बताया कि-
वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पाेरेशन के शाखा प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर को 50000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि 2024 में गेहूं खरीदी का काम किया गया था, हाल ही में जब उठाव हुआ तो रैक में कमी बताई गई, जबकि गेहूं की बोरी सीलबंद थी। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE