BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 5:37 pm
KHABAR : जिला पंचायत सीईओ ने ली दुग्‍ध समितियों की बैठक, बोले- दुग्‍ध समितियां पशुओं की संख्‍या बढाकर दुग्‍ध उत्‍पादन में वृद्धि‍ करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की सभी दुग्‍ध समितियॉं पशुपालकों को पशुओं की संख्‍या बढ़ाने के लिए प्रेरित कर, अच्‍छी नस्‍ल के दुधारू पशुओं का पालन करवाए और दुग्‍ध उत्‍पादन बढ़ाने पर विशेष ध्‍यान दे। यह बात  जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में कृषि विज्ञान केन्‍द्र, पशुपालन विभाग, आत्‍मा प्रोजेक्‍ट, जिला केन्‍द्रीय सहकारी मर्या.बैक,दुग्‍ध संघ एवं दुग्‍ध समितियों के सचिवों की संयुक्‍त बैठक में पशुपालकों को केसीसी, दुध उत्‍पादन एवं पशु संख्‍या बढाने के संबंध में चर्चा करते हुए कही।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ वैष्‍णव ने दुग्‍ध उत्‍पादकों को केसीसी वितरण , सदस्‍यों की कुल पशु संख्‍या एवं औसत दुग्‍ध की आवक, कुल पशु संख्‍या एवं सदस्‍यों की पशु संख्‍या, मिल्‍क रूट आदि की समीक्षा कर निर्देश दिए गए, कि दुग्‍ध समितियों के सभी सदस्‍यों के फार्म भरवाकर उन्‍हें केसीसी जारी करवाए, जिन सदस्‍यों का केसीसी है लेकिन इनका नवीनीकरण होना है उनका भी समय पर नवीनकरण किया जाए, कोई भी सदस्‍य केसीसी के वंचित  नही रहे। केसीसी के फार्म माह मार्च तक सभी सदस्‍यों के बैंक में प्रस्‍तुत हो जाए। उन्‍होने प्रति पशु दुग्‍ध उत्‍पादन को बढाने, पशुओं को पोष्टिक आहार वितरण की व्‍यवस्‍था करने, मिल्‍क रूट अनुसार गॉव की जनसंख्‍या के मान से पशु संख्‍या बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैक के प्रति‍निधि ने बताया कि गाय, भैस पर बैक द्वारा लोन सुविधा भी कम ब्‍याज पर उपलब्‍ध है,समितियों में सदस्‍य संख्‍या बढाने, नवीन समितियां बनाने, बंद समितियों को प्रारंभ करवाने, नवीन दो मिल्‍क रूट का प्रस्‍ताव 15 मार्च तक तैयार कर प्रस्‍तुत करने के निर्देश दुग्‍ध संघ को दिए।
बैठक में कृषि वैज्ञानिक डॉ.सी.पी.पचौरी, सहायक संचालक कृषि डॉ.यति‍न महेता, जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक के आरपी नागदा, दुग्‍ध संघ के प्रकाश रत्‍नपारखी, पशु चिकित्‍सक डॉ.ए.आर.धाकड, सहित 22 से अधिक दुग्‍ध सहकारी  समितियों के सचिव उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE