कुकडेश्वर। जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्र शुक्रवार को अचानक कुकड़ेश्वर पहुंचे और शासकीय अस्पताल के पास नव निर्मित तहसील भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मनासा एसडीएम पवन बारिया, प्रभारी मनासा मुकेश निगम, तहसीलदार कुकड़ेश्वर, नायब तहसीलदार नवीन सलोतरा जनपद सदस्य गोपाल व्यास, पटवारी प्रवीण कुमावत, नगर पटेल राजेंद्र पटेल, समेत जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भवन की गुणवत्ता एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर ने नगरवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उचित समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर के विकास कार्यों को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की गई।