नीमच। रतनगढ़ क्षेत्र में लगातार विकास की गंगा बहाने वाले यशस्वी विधायक महोदय ओमप्रकाश सखलेचा के कर कमलों से आज रतनगढ़ नगर पंचायत में नवीन सड़क मीसाबंदी नंदराम दास सड़क मार्ग, राजा रतन सिंह सड़क मार्ग, प्यार चंद मीणा सड़क मार्ग, जगदीशचंद्र लड़ा सड़क मार्ग का लोकार्पण माननीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के कर कमलों से संपन्न हुआ। लोकार्पण कार्यक्रम काटिया बालाजी मंदिर परिसर पर विधायक ओमप्रकाश सखलेचा का नगर पंचायत अध्यक्ष महोदया सुगना देवी कचरुलाल गुर्जर ने स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर माननीय विधायक महोदय ने सभी नगर वासियों कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विक्रम सोनी, जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण, सतीष व्यास, नगर पंचायत अध्यक्ष महोदया सुगना देवी गुर्जर,जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंभुलाल धाकड़, जिला पंचायत सदस्य मांगीलाल भील, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी कचरुलाल गुर्जर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लालाराम धाकड़ व समस्त पार्षद गण, नगर वासी व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकृता उपस्थित रहे।