BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 6:30 pm
KHABAR : जुनापानी हाईस्‍कूल में विद्यार्थियों से रूबरू हुए कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, छात्र-छात्राओं से किया संवाद, बोले- सभी एकाग्रचित होकर पढ़ाई कर परीक्षा दें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सभी विद्यार्थी एकाग्रचित होकर मन लगाकर पढ़ाई करें और आगामी बोर्ड परीक्षाओं में अच्‍छे अंक हांसिल करें। यह बात कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को मनासा क्षेत्र के गांव जुनापानी के हाईस्‍कूल में विद्यार्थियों से आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में चर्चा करते हुए बेहतर परीक्षा परिणाम हांसिल करने के लिए प्रेरित करते हुए कही। कलेक्‍टर ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वाटरशेड यात्रा अभियान में चित्रकला प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को चित्रकला की सामग्री भी वितरित की।

इस अवसर पर कलेक्‍टर ने वर्षा जल संरक्षण के महत्‍व पर प्रकाश डालते हुए बोरी बंधान करने की आवश्‍यकता पर बल दिया। उन्‍होने वाटरशेड परियोजना में शामिल सात ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सरपंच प्रतिनिधियों से भी वाटरशेड कार्याे के बारे में चर्चा कर जानकारी ली। कलेक्‍टर ने कृषक सुविधा केंद्र फुलपुरा के एफपीओ, सदस्‍यों, सरपंचों से चर्चा कर उनकी समस्‍याओं को जाना। वाटरशेड योजना में दो वर्षाे से राशि नहीं मिलने से योजना के क्रियान्‍वयन में आ रहे अवरोद्ध के बारे में भी ग्रामीणों ने कलेक्‍टर को अवगत कराया। इस मौके पर एसडीएम पवन बारिया, तहसीलदार मुकेश निगम, नायब तहसीलदार नवीन छत्रोले, खण्‍ड समन्‍वयक अंजली शर्मा, क्षेत्र के सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि तथा ग्रामीणजन भी उपस्थित थे। 

प्रारंभ में कलेक्‍टर ने मॉ सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फुलपुरा के सरपंच प्रतिनिधि भारत सिह चौहान व प्राचार्य नारायण दायणा ने अतिथियों का स्‍वागत किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE