BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 6:34 pm
REPORT : कलेक्‍टर ने किया मनासा व पिपलिया हाडी में आंगनवाडी केंद्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- आंगनवाडी केंद्रों में प्रति सप्‍ताह सेम एवं मेम श्रेणी के बच्‍चों के अभिभावकों की काउंसलिंग की जाए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की सभी आंगनवाडी केंद्रो में प्रति सप्‍ताह सेम एवं मेम श्रेणी के अभिभावकों एवं माता-पिता को बुलाकर उनकी काउंसलिंग की व्‍यवस्‍था की जाए। जिससे कि अभिभावक इन बच्‍चों के पोषण एवं खानपान पर विशेष ध्‍यान दे सके। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के भ्रमण दौरान मनासा के वार्ड नम्‍बर 13 की आंगनवाडी केंद्र एवं ग्राम पिपलिया हाडी की बांछडा बस्‍ती में आंगनवाडी केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को दिए। इस मौके पर एसडीएम पवन बारिया, तहसीलदार मुकेश निगम, जिला कार्यक्रम अधिकारी टीसी मेहरा भी उपस्थित थे।
आंगनवाडी केंद्र के निरीक्षण दौरान कलेक्‍टर ने मनासा एवं पिपलिया हाडी में अपने समक्ष बच्‍चों का वजन करवाया और उँचाई का नाप करवाया। कलेक्‍टर ने वजन मशीन का सही वजन आए इसके लिए सभी वजन मशीनों, तौल उपकरणों का सत्‍यापन करवाने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने आंगनवाडी केंद्रों में आंगनवाडी केंद्र खुलने और बच्‍चों को नाश्‍ता एवं गरम भोजन प्रदान करने, बच्‍चों की उपस्थिति ऑनलाईन एप पर दर्ज करने के संबंध में जानकारी ली। उन्‍होने बच्‍चों और उनके अभिभावकों से चर्चा कर आंगनवाडी केंद्र में दो समय सुबह एवं दोपहर में गरम पका भोजन वितरण एवं टीएचआर का भी जायजा लिया।

कलेक्‍टर ने वार्ड नम्‍बर 13 मनासा के रहवासियों की मांग पर बस्‍ती में स्थित नाले का निरीक्षण कर नगरीय निकाय मनासा को इस नाले की साफ सफाई करवाकर, पानी की निकासी करवाने के निर्देश दिए। साथ ही बस्‍ती वासियों की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय निर्माण करवाने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने बस्‍ती के भ्रमण दौरान जल निगम के पाईपलाईन डालने के बाद सीसी रोड के रेस्‍टोरेशन कार्य का भी बस्‍ती में अवलोकन किया और रेस्‍टोरेशन कार्य गुणवत्‍तापूर्व नहीं पाये जाने पर जल निगम महाप्रबंधक को पुनरू मनासा के वार्ड नम्‍बर 13 की बस्ती में रेस्‍टोरेशन का कार्य संबंधित एजेंसी से तत्‍काल करवाने के निर्देश दिए।

ग्राम पिपलिया हाडी में आंगनवाडी केंद्र के निरीक्षण दौरान कलेक्‍टर ने ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को निर्देश दिए, कि वे आंगनवाडी केंद्र/स्‍कूल परिसर का सीमांकन करवाए और जीर्ण शीर्ण भवनों को डिस्‍मेंटल करने बस्‍ती में सडक निर्माण एवं नाले पर पुलिया निर्माण कार्य के प्रस्‍ताव तैयार कर भेजे। कलेक्‍टर ने निरोग्‍यम नीमच अभियान के तहत घर-घर सर्वे कार्य का जायजा लिया और शेष रहे बच्‍चों का टीकाकरण करवाने के निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE