BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 6:40 pm
BIG REPORT : नीमच जिले में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर एक्शन में आया खनिज विभाग, अवैध परिवहन करते पांच डम्पर और तीन ट्रैक्‍टरों को किया जप्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 17 से 19 फरवरी 2025 की प्रातः तक खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए कुल आठ वाहन जप्त किये गये।

जिला खनिज अधिकारी आरिफ खान ने बताया कि जिले में जावद, नीमच, जीरन तथा डीकेन एवं रतनगढ क्षेत्र में कार्यवाही की गई। डीकेन, रतनगढ रोड़ पर तीन डम्पर रेत का अवैध परिवहन करते हुए, जिनमें से एक डम्पर क्र. आर.जे.9जी.एफ.8605  तथा दो अन्य डम्पर बिना नंबर के जिनका चेचिस क्र. एम.ए.टी. 466458 के 3 सी 07222, एम.ए.टी. 781004 एम 3के 22046 जप्त किये गये। एक डम्पर जिसका पंजीयन क्र. आर.जे.09जी.बी.3700 मुरूम का सुवाखेडा में एक डम्पर जिसका पंजीयन क्र. आर.जे.09जी.सी.0155 मुरूम का खेताखेडा में तथा तीन ट्रेक्टर जिसका पंजीयन क्र. क्रमशः एम.पी.44ए.बी.5902, एम.पी.44ए.ए.6885, एम.पी.44ए.ए.5608  है, महेशपुरिया, सुवाखेडा, एवं नीमच सिटी में खण्डा, गिट्टी एवं रेत का परिवहन करते हुए जप्त कर डीकेन पुलिस चौकी, जीरन थाना, जावद एवं नीमच सिटी थाने पर पुलिस अभिरक्षा में दिये गये है।

इस संपूर्ण कार्यवाही में खनिज अधिकारी आरिफ खान, सहायक खनिज अधिकारी गजेन्द्रसिंह डाबर, खनिज सर्वेयर सुनिल जाधव एवं होमगार्ड सैनिक राजेन्द्र सिंह, जितेन्द्रसिंह, बलवंत सिंह, मुकेश शामिल थे। इन सभी वाहनों के प्रकरणों को अर्थदण्ड की कार्यवाही हेतु कलेक्टर न्यायालय में प्रेषित किया जा रहा है। खनिज अधिकारी खान ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE