रतनगढ़। आज रतनगढ़ किला परिसर स्थित शबरी माता मंदिर परिसर पर माता शबरी जयंती कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सुबह नगर में धूम धाम से शोभा यात्रा निकाली गई , जिसमे माताएं बहनें, युवा बड़ी संख्या में पधारे और तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर मां शबरी सेवा समिति और आदिवासी भील सेवा संगठन द्वारा अतिथि विधायक ओमप्रकाश सखलेचा का स्वागत अभिनंदन किया ।
इस अवसर पर विधायक ने सभी समाजजन को संबोधित किया और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन भील, व समिति पधाधिकारी ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। जिला महामंत्री विक्रम सोनी, जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, शंभुलाल धाकड़, जिला पंचायत सदस्य मंजू देवी मांगीलाल भील, जिला मंत्री सतीश व्यास,मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, नगर पंचायत अध्यक्ष कचरूलाल गुर्जर, नंदलाल भील, जनपद पंचायत सदस्य मांगीलाल भील, सरपंच हेमराज भील, वरिष्ठ समाज सेवी देवपुरी महाराज व सभी माताएं, बहनें, युवा, बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी का भोजन प्रसाद भी कार्यक्रम स्थल पर ही रहा। कार्यक्रम का आभार अध्यापक मोहन खाटकी ने किया।