गरोठ। ग्राम कोटड़ा बुजुर्ग के हायर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने बडे ही धूमधाम के साथ फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने स्कूल के सीनियर बच्चों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। 9वीं, 10वीं व 11वीं कक्षा के बच्चों ने 12 वीं के बच्चों के लिए यह आयोजन किया। इसके अंतर्गत बच्चों ने कविता, पाठ, फैशन शौ, नृत्य, संगीत प्रस्तुत किया। साथ ही स्कूल मे बिताए हुए पलों और अनुभव को साझा किया।
इस मौके पर स्कूल प्रधानाध्यापक सुनिल व्यास ने सभी छात्र-छात्राओं को विदा करते समय उज्जवल भविष्य की कामना की और सफलता का आशीष दिया। वहीं जूनियर बच्चों ने भी सीनियर बच्चों को शुभकामनाएं दी।