कुकड़ेश्वर। जूनापानी में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत वाटर शेड यात्रा अभियान के अंतर्गत आज जूनापानी हाई स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर हिमांशु चंदा एवं एसडीएम पवन बारिया उपस्थित रहे। कलेक्टर हिमांशु चंदा ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का सही प्रबंधन आवश्यक है ताकि पानी समुद्र में बहने से पहले अधिकतम उपयोग किया जा सके। तालाबों का निर्माण और नदी जल संरक्षण जैसी योजनाएँ जल स्तर को बनाए रखने में सहायक होती हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से जल बचाव पर अपने परिवारों में चर्चा करने, पानी के दुरुपयोग को रोकने और छत के वर्षा जल को भूमिगत संरचनाओं में संचित करने की अपील की। उन्होंने कहा, ष्बिना पानी के जीवन असंभव है, इसलिए हमें जल और वायु के महत्व को समझकर संरक्षण करना होगा। कार्यक्रम के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को ड्राइंग शीट, पेन और पेंसिल वितरित किए गए।
इस अवसर पर प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री केसी यादव, वाटरशेड परियोजना समन्वयक अंजली शर्मा, मौसम मेरावंडिया, उपयंत्री अशोक मालवीय सहित भगोरी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि दशरथ एवं फुलपुरा के सरपंच प्रतिनिधि भारत गुर्जर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से जल संरचनाओं के महत्व पर चर्चा की गई और जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक कदमों पर प्रकाश डाला गया।