BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2025, 10:13 am
BIG NEWS : पीएम मोदी ओडिशा की तर्ज पर एमपी में लेंगे बैठक, भोपाल में विधायक, मंत्री-सांसद होंगे शामिल, किसी से भी कुछ भी पूछ सकते हैं प्रधानमंत्री, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार मध्यप्रदेश के विधायकों, लोकसभा-राज्यसभा सांसदों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक 23 फरवरी की शाम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगी। पीएम मोदी करीब दो घंटे तक चर्चा करेंगे। इस मीटिंग में एमपी बीजेपी के सभी 163 विधायक, लोकसभा-राज्यसभा के 37 सांसद और चुनिंदा बीजेपी पदाधिकारी सहित कुल 208 नेता ही मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री किसी भी विधायक, मंत्री, सांसद से कुछ भी पूछ सकते हैं।


पीएम मोदी ओडिशा की तर्ज पर मध्य प्रदेश में बीजेपी नेताओं की बैठक लेंगे। प्रधानमंत्री भोपाल में पहली बार इस तरह की मीटिंग करेंगे। वे विधायक, मंत्री और सांसदों से केंद्र-राज्य की योजनाओं से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं। पीएम मोदी मंच से संबोधित करने के बाद सामने राउंड टेबल पर बैठे विधायकों, सांसदों से चर्चा कर सकते हैं। टू-वे कम्युनिकेशन के दौरान किसी भी विधायक, सांसद से सवाल कर सकते हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की क्षेत्र में स्थिति, कार्यक्रमों में सहभागिता, मॉनिटरिंग, स्टेटस को लेकर सवाल-जवाब कर सकते हैं। वहीं राष्ट्रीय कार्यक्रम, अभियानों के क्रियान्वयन और सहभागिता को लेकर भी सवाल कर सकते हैं।


इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री सभागार परिसर के ग्राउंड में सभी के साथ डिनर करेंगे। फिर राजभवन के प्रेसिडेंशियल सुइट में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधआनमंत्री मोदी 24 फरवरी को सुबह 10 बजे राजभवन से मानव संग्रहालय के लिए रवाना होंगे। जहां वे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी करीब 11रू30 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE