BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2025, 10:18 am
BIG NEWS : सीएम डॉ मोहन दिल्ली मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल, सौरभ शर्मा पर फैसला आज, भोपाल में बिजली रहेगी गुल, महाकुंभ जाने वाली ट्रेनें रद्द, वन विहार का गेट नंबर-1 बंद, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव आज दिल्ली जाएंगे। जहां वे दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। डॉ मोहन आज दिनभर दिल्ली में ही रहेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर चर्चा हो सकती है। वे देर शाम भोपाल वापस आएंगे।


सौरभ शर्मा और उसके दोनों साथियों की जमानत पर फैसला आज
परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके दोनों साथियों की जमानत को लेकर आज फैसला आ सकता है। कल कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई है। जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। आरोपियों के वकील ने कोर्ट में दलील दी है कि तीनों की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है, जांच में भी सहयोग किया है। इसी आधार पर जमानत दी जाएगी। वहीं सरकारी वकील ने जमानत का विरोध किया है। उन्होंने जांच प्रभावित करने की बात भी कही है।


भोपाल के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल
राजधानी भोपाल में आज सुबह 7 से 10 बजे सजदा नगर, कर्बला रोड, मीसा अपॉर्टमेंट, महापौर निवास एवं आसपास, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होशंगाबाद रोड, चिनार फॉरच्यून, नंदन पैलेस, सागर रॉयल, मिसरोद, कोरल कॉटेज एवं आसपास, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सेलेस्टियल पार्क, बाग उमराव दूल्हा, इंद्रा कॉलोनी, ऐशबाग, महामाई का बाग, बरखेड़ी फाटक, चांदबड़, शंकराचार्य नगर, निजामउद्दीन कॉलोनी, सागर स्टेट, शीतल हाइट्स, सुख सागर कॉलोनी, सांई पार्क, निर्मल स्टेट, एक्सेल स्टेट, भैरोपुर, कौशल नगर, फॉरर्च्यून सौम्या कॉलोनी, 11 मील क्षेत्र एवं आसपास और सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक कटियार मार्केट,अब्बास नगर, समृद्धि परिसर, ललिता नगर, अंकित परिसर, ओम नगर, राजहर्ष कॉलोनी में बिजली गुल रहेगी।


महाकुंभ जाने वाली ट्रेनें कैंसिल
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने महाकुंभ मेला 2025 के मद्देनजर कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इनमें भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।


ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस (19046 छपरा-सूरत) 21 फरवरी
बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस (19484) 21 फरवरी
क्षिप्रा एक्सप्रेस (22912 हावड़ा-इंदौर) 20 फरवरी
बलिया-दादर स्पेशल (01026 बलिया-दादर) 21 फरवरी
एक्सप्रेस स्पेशल (01028 गोरखपुर-दादर) 20 फरवरी
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (11056) 21 फरवरी
छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (11060) 20 फरवरी
रीवा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (12427) 20 फरवरी


वन विहार का गेट नंबर-1 बंद रहेगा
24वीं अखिल भारतीय वाटर स्पोर्ट्स चौम्पियनशिप के चलते वन विहार के गेट नंबर-1 आज, गुरुवार को भी बंद रहेगा। यह गेट 17 फरवरी से ही बंद है। हालांकि पैदल टूरिस्टों को ही एंट्री दी जा रही है। अगर गाड़ी समेत टूरिस्ट अंदर जाना चाहते हैं तो गेट नंबर-2 से आ-जा सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE