मनासा। जन शिक्षा केंद्र पीएमश्री कन्या उमावि मनासा जिला नीमच से ओलंपियाड परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय खेतपालिया से नक्षिता रावत कक्षा 2 री विषय हिंदी, कुलदीप रावत कक्षा 3 री विषय -अंग्रेजी मा वि पिपलिया रावजी से वैष्णवी तँवर कक्षा 8जी विषय संस्कृत, वैशाली नागदा कक्षा 6जी विषय गणित और संस्कृत से राज्य स्तर पर चार बच्चों का चयन हुआ जो पूरे नीमच जिले के लिए गौरव की बात है। इस हेतु सभी बच्चों, प्रधानाध्यापिका प्रीति बाघेला प्रा वि खेतपालिया, सुरेश चौधरी, प्रधानाध्यापक मा वि पिपलियारावजी, जन शिक्षक घनश्याम रावत एवं घनश्याम कारपेंटर, जेएसके प्रभारी साधना सोनी, बीआरसी राजेंद्र कुनेचा को राज्य स्तर पर सराहा गया।