BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2025, 11:36 am
BIG NEWS : दिल्ली पहुंचे सीएम डॉ मोहन, पीएम मोदी की तारीफ की, कहा- मेरे परिवार में कोई सांसद-विधायक, मंत्री नहीं फिर भी मुझे सीएम बनाया, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों की वजह से हमारे जैसे लोग कभी मुख्यमंत्री बनते हैं। मेरे परिवार में कोई सांसद, विधायक या मंत्री नहीं है, लेकिन फिर भी मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया। लोकतंत्र की खूबसूरती भी यहीं है।


गुरुवार को दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का परिणाम है, हमारे जैसे लोग कभी मुख्यमंत्री बनते हैं। मेरे परिवार में कोई सांसद विधायक मंत्री नहीं है, लेकिन मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया। सबका साथ सबका विकास केवल कहते नहीं हैं करके दिखाते हैं और नए लोगों पर भरोसा करते हैं। लोकतंत्र की खूबसूरती भी यहीं है। हर परिवार हर समाज से लोगों को जाना चाहिए। च्ड मोदी और भाजपा का भाव सबको साथ लेकर चलने का है और कुछ पार्टियां एक परिवार से बाहर नहीं आती।


बुधवार को एमपी के सीएम ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी थी। उन्होंने कहा था कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में रेखा गुप्ता दिल्ली के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी। मैं स्वयं ही दिल्ली जा रहा हूं, उन्हें प्रत्यक्ष रूप से बधाई दूंगा। मेरी उम्मीद है कि दिल्ली की नई बीजेपी की सरकार जनता के अपेक्षाएं के अनुरूप विकास के नए आयाम तय करेगी।


आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। डॉ मोहन आज दिनभर दिल्ली में ही रहेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात भी कर सकते हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर चर्चा हो सकती है। वे देर शाम भोपाल वापस आएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE