BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2025, 11:41 am
REPORT : नीमच में नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, किराया बकाया होने पर इन 4 दुकानों को किया सील, 5 दुकानदारों को दिए ये निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद् नीमच द्वारा अपने आधिपत्य की दुकानों का 3 वर्ष से अधिक का किराया बाकी होने पर उनके विरूद्ध मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ के निर्देश पर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत बुधवार को 4 दुकान सील की गई व 5 दुकानदारों को 3 दिवस में बकाया किराया जमा कराने के निर्देश दिये। मुख्य नगर पालिका अधिकारी वशिष्ठ के निर्देश पर बुधवार 19 फरवरी को राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर, सहायक राजस्व निरीक्षक  महावीर जैन,  तेजप्रकाश चौपड़ा, गुरूदत्त शर्मा तथा वसूली कर्मचारी शैलेन्द्र पथरोड़ ने मौके पर पहुंचकर पटेल प्लाजा के सामने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स स्थित ब्लॉक नं. 01 की दुकान नं. 15 (विमल पिता बसंतीलाल) व दुकान नं. 30 (देवकन्या बाई ओमप्रकाश) तथा ब्लॉक नं. 02 की दुकान नं. 10 (तुलसीराम औंकारलाल) व दुकान नं. 21 (चंद्रप्रकाश बक्शाराम) को सील किया।
इसी प्रकार वीरपार्क रोड़, तांगा अड्डा स्थित दुकान नं. 08 (गोपाल नाथुलाल), सब्जी मार्केट ब्लॉक नं. 02 की दुकान नं. 03 (वीरूमल, प्रहलाद पिता जस्सूमल), सब्जी मंडी चबुतरा वाले रमेश माली, वारसी फ्रूट तथा योजना क्र. 03 प्रथम तल की दुकान नं. 11 (सुनीतादेवी/जितेन्द्रकुमार) को 3 दिवस में बकाया किराया जमा कराने के लिए निर्देश देते हुए किराया जमा न होने पर आवंटन निरस्त कर पुनः नीलामी किये जाने की चेतावनी दी गई।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE