BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2025, 1:03 pm
KHABAR : भगवानपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का कलेक्टर मित्तल ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर 

Share On:-

भगवानपुरा। कलेक्टर भव्या मित्तल ने 19 फरवरी को भगवानपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के पोषण पुनर्वास केन्द्र, प्रसूति वार्ड, बर्थ वेटिंग रूम, ओपीडी का निरीक्षण किया और मरीजों से वहां मिल रही सुविधाओं के बारे में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सिसोदिया भी मौजूद थे। 
कलेक्टर मित्तल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि पोषण पुनर्वास केन्द्र के सभी बेड हर समय भरे रहना चाहिए। इसका कोई भी बेड खाली नहीं रहना चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र के कुपोषित बच्चे को इस केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराये। अस्पताल के चिकित्सक भी इस बात का ध्यान रखे कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराएं गए बच्चे का सही उपचार हो और वह कुपोषण की श्रेणी से बाहर आ जाए।
कलेक्टर मित्तल ने भगवानपुरा के अस्पताल में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की व्यवस्था को दुरूस्त बनाएं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल के सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे, जिससे मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने निर्देशित किया कि भगवानपुरा विकासखण्ड आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। अतः इस क्षेत्र में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव होना चाहिए। आशा कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आपस में समन्वय कर गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल लाना सुनिश्चित करें। जिन क्षेत्रों में गर्भवती महिला को अस्पताल लाने के लिए वाहन उपलब्ध न हो, वहां पर अशासकीय संस्था या संबंधित ग्राम पंचायत से गर्भवती महिला को अस्पताल लाने की व्यवस्था की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE