BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2025, 1:43 pm
KHABAR : नशे में मां से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, बुजुर्ग ने एसपी से की थी शिकायत, बोलीं- पेंशन से घर चलाती हूं, बेटा कुछ नहीं करता, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला ने अपने शराबी बेटे के खिलाफ मारपीट की शिकायत एसपी से की। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपी को बुधवार रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


इंदिरा नगर निवासी पुष्पा (70), जिनके पति स्व. आनंद राव का निधन 12 साल पूर्व हो चुका है, ने अपने बेटे मनीष राव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुष्पा के दो बच्चे हैं एक बेटा मनीष और एक विवाहित बेटी। पति के निधन के बाद से मनीष ने शराब पीने की लत लगा ली।


वृद्धा ने बताया कि वह अपनी उम्र के बावजूद घर का सारा काम करती हैं और बेटे के लिए भी खाना बनाती हैं। मनीष न तो कोई काम करता है और न ही कमाता है। शराब के नशे में घर के बर्तन फेंकता है और अश्लील गालियां देता है। पुष्पा अपनी पेंशन से घर चलाती हैं और बेटे की बाइक की किस्त भी भरती हैं।


दो दिन पहले भी मनीष ने शराब के नशे में मां के साथ मारपीट की, जिससे उनकी कमर में चोट आई। उसने घर बेचने की धमकी भी दी।


थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि मां की शिकायत पर बेटे के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम को उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने वृद्धा को आश्वस्त किया है कि भविष्य में कोई परेशानी होने पर तत्काल मदद के लिए पुलिस पहुंचेगी और उन्हें संपर्क के लिए मोबाइल नंबर भी दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE