उज्जैन। महाकाल मंदिर की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए बड़े स्तर पर अधिकारियों की टीम तैनात की गई है। इस टीम में सबसे अनुभवी मूलचंद जूनवाल को भी शामिल किया गया है। नई टीम में प्रशासक प्रथम कौशिक के अलावा डिप्टी कलेक्टर एसएन सोनी और सिम्मी यादव को उप प्रशासक बनाया गया है। अधिकारियों की टीम की कमान नवागत प्रशासक आईएएस प्रथम कौशिक के हाथ में रहेगी।
महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए पहली बार दो डिप्टी कलेक्टर, सिम्मी यादव और एसएन सोनी को उप प्रशासक नियुक्त किया गया है। इनके अधीन अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।
ये जिम्मेदारियां संभालेंगे अधिकारी
डिप्टी कलेक्टर सिम्मी यादव महाकाल मंदिर में राजस्व, परिवहन, स्टोर, अन्न क्षेत्र, प्रसाद, अतिथि निवास, जल प्रदाय और स्वच्छता की व्यवस्था देखेंगी। वहीं, एसएन सोनी सामान्य प्रशासन, दर्शन, सुरक्षा, भूमि शाखा, कार्यक्रम और सूचना के अधिकार से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विभाग प्रभारी दृ सिम्मी यादव, अरुण शर्मा, हिमांशु कारपेंटर, आशीष पलवाडिया, गिरीश तिवारी और मूलचंद जूनवाल व्यवस्थाएं संभालेंगे।
दर्शन व सत्कार व्यवस्था दृ सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर और सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरपी गेहलोत के पास होगी। अभिषेक शर्मा और आशीष दुबे सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे।
अन्य जिम्मेदारियां दृ उप प्रशासक सिम्मी यादव राजस्व, परिवहन, स्टोर, अन्नक्षेत्र और अन्य विभागों की प्रभारी अधिकारी होंगी। मंदिर कर्मचारी कमलेश सिसोदिया, विपिन एरन, मनीष पांचाल, प्रकाश शर्मा, अभिषेक उपाध्याय, मिलिंद वैद्य आदि अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।