BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2025, 2:43 pm
KHABAR : लंबित मांगों को लेकर चिकित्सा महासंघ की सांकेतिक हड़ताल, छिंदवाड़ा में काली पट्टी बांधकर काम कर रहे डॉक्टर्स, पढे़ खबर 

Share On:-

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश चिकित्सा महासंघ की अपील पर छिंदवाड़ा के डॉक्टर गुरुवार से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले गए हैं। अपनी लंबित मांगों को लेकर डॉक्टर काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। हालांकि, इस प्रदर्शन के दौरान मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी।


चिकित्सा महासंघ छिंदवाड़ा इकाई के वरिष्ठ डॉक्टर सुशील दुबे ने बताया कि पिछले वर्ष शासन ने कुछ मांगें मान ली थीं, लेकिन कुछ अब भी लंबित हैं। प्रमुख मांगों में समय वेतनमान (डीएसीपी) की विसंगति को दूर करना, महिला चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर डॉक्टरों की समस्याओं का निराकरण करना शामिल है।


डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि यह केवल सांकेतिक हड़ताल है, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। हड़ताल तीन दिन तक चलेगी, जिसके दौरान डॉक्टर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE