BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2025, 3:08 pm
KHABAR : खनिज अधिकारी के जन्मदिन पर अधिकारी- कर्मचारी के साथ स्टोन क्रशर ने 100 यूनिट किया रक्तदान, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। बदलते दौर में आजकल जहां लोग अपने जन्मदिन मनाने में हजारों रुपए बेवजह खर्च कर देते हैं। वहीं जिले के खनिज अधिकारी सावन चौहान ने अपने जन्मदिन पर दिखावे की परिपाटी से हटकर काम किया। शासकीय सेवा में रहते हुए सामाजिक सरोकार एवं पीड़ित मानवता की सेवा का भाव लिए चौहान पिछले कई वर्षों से अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे है। गुरुवार को भी खनिज स्टोन क्रशर एसोसिएशन के बैनर तले चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी से मनाया। शहर की परसाई कालोनी स्थित रक्षा हॉस्पिटल में स्वेचिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसकी शुरुआत उन्होंने खुद से की। इसमे करीब 100 यूनिट स्वेच्छिक रक्तदान किया गया। चौहान की इस पहल की अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी सराहना की। शिविर के दौरान खनिज विभाग स्टाफ सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने की स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान चौहान ने कहा कि जन्मदिन हमेशा से सादगी के साथ मनाते है। समाजसेवा, जरूरतमन्दों की सामर्थ्य अनुसार मदद कर बेहद खुशी होती है।जन्मदिन पर केवल केक काटकर खुशी मनाना खुशिया नही होती, सामाजिक सरोकार भी जरूरी है। इसी सोच को लेकर पिछले कुछ समय से सड़क दुर्घटना, सिकलसेल पीड़ितों, गर्भवती महिलाओं की खून की कमी के चलते हो रही परेशानियों को देखते हुए रक्तदान करने का संकल्प लिया। इसमे लोग जुड़ते गए और अब यह वृहद स्तर पर होने लगा है।  उन्होंने कहा कि हमें कम से कम जन्मदिन, शादी की सालगिरह, किसी की पुण्यतिथि पर वर्ष में एक बार रक्तदान करना ही चाहिए। चिकित्सक डॉ हितेश मुजाल्दा ने कहा स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए, इससे शरीर मे कोई नुकसान नही होता, न ही कोई कमजोरी होती है। आपके छोटे से प्रयास से किसी की जान बच जाए इससे बड़ा दान क्या हो सकता है। आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी ने भी शिविर में शामिल होकर शिविर की सराहना करते हुए इसे जनजागरूकता की अच्छी पहल बताया। शिविर में सहायक खनिज अधिकारी रीना पाठक, आबकारी उप निरीक्षक मुकेश गौर, ब्लड बैंक के डॉ विनय सिंह चौहान, सचिन चौहान, जितेंद्र गुप्ता, परवीन पाटीदार, महेंद्र खांडे, कृष्णा चौहान आदि ने सेवाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE