BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2025, 3:11 pm
KHABAR : बालाघाट एनकाउंटर मामले में बड़ा खुलासा, 4 हार्डकोर महिला नक्सली हुए थे ढेर, 62 लाख का इनाम, दर्जनभर अपराध है दर्ज, जवानों ने सरेंडर का दिया था ऑफर, पढे़ खबर 

Share On:-

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में तीन नहीं बल्कि चार हार्डकोर महिला नक्सली मारी गई। चारों महिला नक्सलियों पर 62 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। इन सभी पर दर्जनभर से अधिक अपराध दर्ज हैं। मुठभेड़ से पहले जवानों ने नक्सलियों को सरेंडर का ऑफर दिया, लेकिन वे नहीं माने, जिसके बाद फायरिंग शुरू हो गई।


बुधवार को हॉकफोर्स व जिला पुलिस बल ने 4 हार्डकोर महिला नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की थी। मारी गई नक्सलियों की शिनाख्त हो गई हैं। जिसमें आशा कान्हा भोरमदेव एरिया कमेटी में कमांडर और शीला, रंजीता, लख्खे कान्हा भोरमदेव दलम में सदस्य थी। जिनके खिलाफ कुल 62 लाख रुपये का ईनाम था। पुलिस ने चारों के शव को बरामद कर सुरक्षित रखवा दिया हैं। सभी के खिलाफ दर्जनभर से अधिक अपराध दर्ज हैं।


कई नक्सली हुए घायल
नक्सल ऑपरेशन को लेकर आयोजित पत्रकारवार्ता में बालाघाट जोन के आईजी संजय सिंह ने बताया कि 19 फरवरी को थाना गढ़ी के सूपखार वन रेंज के रौंदा फारेस्ट कैम्प के समीप यह मुठभेड़ हुई हैं। मुठभेड़ में अन्य नक्सली घायल हुए है। जिन्हें उनके साथी घने जंगल का फायदा उठाते हुये ले जाने मे सफल हो गए। जिसके चलते जंगल में 12 से अधिक सर्चिंग टीम लगभग 500 से अधिक जवानों को जंगल में उतारा गया हैं, जो संर्चिंग कर रही हैं।


पहले सरेंडर करने का दिया ऑफर
उन्होंने बताया कि 2 दर्जन से अधिक की संख्या में हथियारों से लेस नक्सलियों के आने की सूचना मिली थी। जिस सूचना पर हॉकफोर्स और जिला पुलिस टीम को सर्चिंग पर भेजा गया। इस दौरान गड़ी के सूपखार वन रेंज के रौंदा फॉरेस्ट कैम्प के पास जब सर्चिंग टीम पहुंची तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। हॉकफोर्स की ओर से संबंधित नक्सलियों को सरेंडर करने के लिये ऑफर दिया गया, लेकिन नक्सलियों की ओर से लगातार फायरिंग कर जवानों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।


आईजी ने जवानों को दी बधाई
जवाबी फायरिंग में पुलिस व हॉकफोर्स को बड़ी सफलता मिली। इस आमने सामने की मुठभेड़ मे 4 हार्डकोर महिला नक्सलियों को मार गिराया। नक्सलियों के पास से एक इन्सास रायफल, एक एसएलआर रायफल व एक 303 रायफल व दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री जब्त की गई है। वहीं आईजी ने जवानों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि नक्सली खात्मा को लेकर लगातार अभियान चल रहा हैं। जिसमें सफलता मिल रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE