नीमच। शहर में विद्युत वितरण कंपनी कल 21 फरवरी शुक्रवार को 11 केवी लाइन का मेंटेनेंस करेगी। इस दौरान 11 केवी टाउन-1 फीडर से विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।

सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि दिनांक 21.02.2025 (शुक्रवार) को 11 केवी लाईन मेंटनेंस कार्य होने के कारण 11 केवी टाउन-1 फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 10.00 से दोपहर 02.00 बजे तक बंद रहेगा।
11 केव्ही टाउन-1 फीडर बन्द रहने से राजस्व कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी, दशहरा मैदान, कलेक्टर निवास, मूलचंद मार्ग, नारकोटिक्स कॉलोनी, बं.नं. 59, भोलाराम कंपाउण्ड, स्कीम नं- 7, शंकर आईल मील, खारी कुंआ, फिरोजाशाह पंप के आसपास का क्षेत्र प्रभावित होगा। आवश्यकता के अनुसार समय घटाया एवं बढ़ाया भी जा सकता है।
