BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2025, 3:58 pm
KHABAR : महाशिवरात्रि पर 200 अतिरिक्त गार्ड होंगे तैनात, 2.5 किमी पैदल चलना पड़ेगा, मंदिर प्रशासक ने अधिकारियों को दिए निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए महाकाल मंदिर आएंगे। इस दौरान भक्तों की सुरक्षा, सुलभ दर्शन के लिए गुरुवार को महाकाल मंदिर में प्रशासक ने सभी नए अधिकारियों के साथ वन टू वन मीटिंग कर निर्देश दिए।


उप प्रशासक एसएन सोनी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को प्रवेश भील समाज की धर्मशाला के पास से मिलेगा। इस दौरान भक्तों को करीब 2.5 किमी पैदल चलना पड़ेगा हालांकि भक्तों की सुविधा के लिए बीच में पानी ,वाशरूम की व्यवस्था के साथ साथ भजन मंडली की व्यवस्था भी की जायेगी।


श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस बार 200 अतिरिक्त जवान हायर करने के लिए क्रिस्टल कम्पनी को कहा जा रहा है। इसके अलावा होमगार्ड के जवानों की भी मदद ली जाएगी।


दर्शन के लिए यह रहेगी व्यवस्था
सामान्य दर्शनार्थी प्रवेशरू भील समाज की धर्मशाला के पास जूते-चप्पल उतार कर चारधाम मंदिर पार्किंग के पास से शक्ति पथ, त्रिवेणी संग्रहालय के समीप से नंदी द्वार भवन, फेसेलिटी सेंटर 1 टनल, गणेश मंडपम् से भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे।


सामान्य दर्शनार्थी निर्गम दर्शन के बाद नई टनल से दर्शनार्थी बाहर जाने के लिए बड़ा गणेश मंदिर के समीप हरसिद्धि मंदिर तिराहा पुनः चारधाम मंदिर पर पहुंचकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।


वीआईपी-प्रवेश नीलकंठ द्वार से त्रिनेत्र के सामने से होकर शंखद्वार, कोटितीर्थ कुंड के सामने से सभा मंडपम् से मंदिर में प्रवेश करेंगे। निर्गम रू दर्शन के बाद सभा मंडपम् से कोटितीर्थ कुंड, शंखद्वार से त्रिनेत्र होकर नीलकंठ द्वार से मंदिर के बाहर जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE