ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के हजीरा सिविल अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन देखने मिला। समय पर वेतन न मिलने और बिना कारण बताए नौकरी से कर्मचारियों को हटाने के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया। आउटसोर्स कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि 2 दिन के अंदर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
आपको बता दें कि सिविल हॉस्पिटल हजीरा के लगभग 55 और जिले के 600 से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे है। प्रदेश के अन्य जिलों में वेतन रिलीज किया जा चुका है, लेकिन ग्वालियर जिले में वेतन रिलीज न होने के बाद यह प्रदर्शन किया गया।