BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2025, 5:16 pm
KHABAR : एमपी डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की धीमी गति से लोग परेशानी, जाति और आय प्रमाण पत्र बनाने में लग रहा अधिक समय, सर्वर अपडेट का असर, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। जिला मुख्यालय के लोक सेवा केंद्र पर एमपी डिस्ट्रिक्ट पोर्टल की धीमी गति से आवेदक परेशान हैं। आवेदकों को मूल जाति और आय प्रमाण पत्र बनवाने में काफी समय लग रहा है।


अधिवक्ता दीपक कुमार के अनुसार, यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। इससे आम लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं।


हाल ही में मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित समग्र एप्लिकेशन पोर्टल का अपडेशन किया। इसमें बीपीएल पोर्टल और वेब सर्विस को नए सर्वर इंफ्रा एसडीसी 2.0 पर माइग्रेशन किया गया। यह कार्य 4 से 10 फरवरी तक चला।


इस दौरान समग्र पोर्टल और संबंधित एप्लिकेशन पूरी तरह बंद रहे। अपडेशन के बाद बेहतर सेवाओं की उम्मीद थी। लेकिन अभी भी पोर्टल की गति धीमी है।


लोक सेवा केंद्र प्रभारी तरुण प्रजापति का कहना है कि, पोर्टल अपडेट होने के कारण फिलहाल धीमा चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही स्थिति सुधर जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE