नीमच। नगर पालिका परिषद् नीमच द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत गन्दगी फैलाने वाले नागरिकों व व्यवसायियों के विरूद्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गोरव चौपडा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकार महेन्द्र वशिष्ट के नेतृत्व मे चालानी कार्यवाही निरन्तर की जा रही है।
स्वास्थ सभापति धर्मेश पुरोहित एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक के निर्देश पर स्वच्छता निरिक्षक भेरूलाल अहीर, गोपाल नरवाले, ऋषि कलोसिया एवं पवन पथरोड ने फव्वारा चौक से प्रायवेट बस स्टेंड तक निरिक्षण करते हुए सड़क पर गन्दगी फैलाने वाले व पॉलिथीन का उपयोग करने वाले 26 व्यवसायियों के 200-200 रूपये के चालान बना कर कुल 5200 रूपये वसुल किये व उन्हे गन्दगी न फैलाने तथा पॉलिथीन का उपयोग न करने कि समझाइश दी।