BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी मामले में कपासन पुलिस की बड़ी.. <<     NEWS : रोलाहेड़ा ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : उद्यान, कृषि व आत्मा समितियों की संयुक्त.. <<     BIG NEWS : सीवरेज चैंबर बना मौत का कुंड, एक को बचाने.. <<     KHABAR : शासकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए.. <<     KHABAR : आखिरी सांस तक करूंगा धर्म रक्षा, दिग्विजय.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2025, 7:56 pm
BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में मिली बड़ी सफलता, 30 वर्षों के बाद एक ही मुठभेड़ में मारे गए 04 खूंखार नक्सली, मृतकों पर घोषित था इतने लाख रूपये का ईनाम, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। विगत समय में अपनाई गई आक्रामक रणनीति तथा मुठभेड़ों में प्राप्त सफलताओं से उत्साहित मध्यप्रदेश पुलिस ने दिनांक 19.02.25 को एक बड़ी मुठभेड़ में माओवादियों के एम.एम.सी. जोन (मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़) के के. बी. डिवीजन (कान्हा भोरमदेव) की भोरमदेव एरिया कमेटी के 04 हार्डकोर महिला नक्सलियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्यवाही से हुये नुकसान से बौखलाए माओवादी बालाघाट के थाना गढ़ी अंतर्गत सूपखार जंगल में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें कर रहे थे। इनकी गतिविधियों के संबंध में लगातार आसूचनाएं मिलने पर इनकी तलाश के लिए सुरक्षाबलों को सूपखार जंगल के रौंदा गढ़ीदादर कटोलदेही क्षेत्र में भेजा गया। 
दिनांक 19.02.2025 की दोपहर में सर्चिग अभियान के दौरान 2025 माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को हताहत करने तथा उनके हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग की गई। सुरक्षा बलों द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुये सूझबूझ से नियंत्रित एवं प्रभावी जवाबी फायरिंग की गई जिसमें 04 वर्दीधारी हार्डकोर महिला माओवादी मारी गईं। इनके कब्जे से 01 इंसास रायफल मय मैग्जीन, 01 एसएलआर रायफल मय मैग्जीन, एक 303 रायफल व एक 315 रायफल तथा दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद की गई। मुठभेड़ के दौरान घायल तथा घने जंगल का फायदा उठाकर भागे अन्य माओवादियों की तलाश में सीआरपीएफ, हॉकफोर्स तथा जिला पुलिस द्वारा मुठभेड़ क्षेत्र में बड़े स्तर पर सघन सर्चिग अभियान संचालित किया जा रहा है।

यह भी विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि इस मुठभेड़ से लगभग 30 वर्ष पहले 1996 में बालाघाट के धीरी - मुरुम जंगल में हुई मुठभेड़ में 04 माओवादी ढेर किये गये थे।

मृतक माओवादियों का विवरण-
1. आशा, निवासी- दक्षिण बस्तर जिला सुकमा, छत्तीसगढ, धारित हथियार - इंसास रायफल
2. रंजीता उर्फ रमली अलमी, निवासी ग्राम तुमरीवाल, ब्लाक कुशम, तहसील मरदापाल जिला कोण्डागांव, छत्तीसगढ, धारित हथियार एसएलआर रायफल।
3. सरिता उर्फ शीला उर्फ पदम, निवासी ग्राम पेन्टा, थाना जगरकुगुंडा जिला सुकमा, छत्तीसगढ, धारित हथियार-303 रायफल
4. लख्खे मरावी, निवासी- जिला सुकमा, छत्तीसगढ, धारित हथियार - 315 रायफल

सभी मृतक माओवादी संगठन के एमएमसी (मध्यप्रदेश- महाराष्ट्र- छत्तीसगढ़) जोन के केबी (कान्हा-भोरमदेव) डिवीजन की भोरमदेव एरिया कमेटी के सदस्य हैं। इनके विरूद्ध दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE